{"_id":"5984a8a24f1c1b4c028b45d9","slug":"21501866146-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटका है तार, शिकायत पर विभाग मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटका है तार, शिकायत पर विभाग मौन
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लटका है तार, शिकायत पर विभाग मौन
दुबारी । मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर सरकारी नलकूप से गांव तक पोल का तार लूज होने के कारण जमीन से छू रहा है। इस बाबत ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दिया, कोई सुनवाई न होने पर गांव के कुछ लोगों ने इस मामले को तहसील दिवस में उठाया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। दुर्घटना न हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने बांस लगाकर तार को किसी तरह ऊपर उठाया। लेकिन अभी तक बिजली विभाग के कर्मचारियों का ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं गया। लोगों का मानना है, कि तार के दीवाल, पेड़, जमीन से टच करने के कारण किसी दिन बड़ी घटना घट सकती हैं। जबकि तार गांव निवासी सुबाष चंद्र शर्मा, हरिबंश सहानी, सुरेमन सहानी, अमर मौर्य, उमा मौर्य, पन्ना मौर्य, प्रोत्साहित मौर्य, सुलेमान आदि के मकान के सामने से होकर गुजरा है। साथ ही दरवाजे पर ही लटका है। इन लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने सुनवाई नहीं की तो कम खला, लेकिन जब तहसील दिवस पर भी सुनवाई नहीं की गई तो दु:ख हुआ। क्योंकि तहसील दिवस में जिले के आलाधिकारी मौजद थे। अब शिकायत के लिए कहां जाएं । ब्यूरो