{"_id":"59821f724f1c1bcc1b8b490b","slug":"21501699954-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड भारत बनाने के लिए विहिप 14 को निकालेगा मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड भारत बनाने के लिए विहिप 14 को निकालेगा मशाल जुलूस
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को हिंदी भवन के सभागार में हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन का विस्तार किया गया।
सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष के रुप में राघवेंद्र, नगर अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, पीयूष पांडेय प्रखंड अध्यक्ष परदहां, सुरेंद्र साहनी प्रखंड अध्यक्ष फतहपुर मंडाव, संजय गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष कोपागंज तथा मनीष राय को नगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बजरंग दल प्रखंड रानीपुर बृजेश सोनकर को बजरंग दल का संयोजक नियुक्त किया गया। मातृ शक्ति की सह संयोजिका सरोज देववंशी को बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैैैलेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन की सोच के अनुरुप कार्य हो इसके लिए हम सबको कड़ा संघर्ष करना होगा। संगठन की मंशा के अनुसार तथा बहुसंख्यक हिंदू समुदाय की आस्था का केंद्र, राम मंदिर का निर्माण आदि लागू हो। इसके लिए 14 अगस्त को एक मशाल जुलूस निकाल हम सब संकल्प लेंगे कि हम भारत को पुन: अखंड बनाएंगे। राजेश ने कहा कि किसी संगठन की योजना तब सफल होती है जब उसका संगठन गांवों तक अपनी पकड़ रखता हो। बैठक मेें रामदरश यादव, सोनू, रत्नेश, मनोज जायसवाल आदि शामिल रहे।