{"_id":"597ccc574f1c1b6f108b45b7","slug":"21501350999-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूलों में अच्छी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूलों में अच्छी पहल
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहसा। खंड शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा स्थित परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के पठन- पाठन के साथ ही अध्यापकों के बौद्धिक क्षमता की भी जांच होगी। इसके लिए नवागत खंड शिक्षाधिकारी अनिल मिश्रा ने ब्लाक स्थित समस्त परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को बिंदुवार निर्देशों का पालन करने का आदेश जारी कर दिया है। अब एबीएसए भी स्कूलों में निरीक्षण के दौरान समय-समय पर कक्षा में बच्चों को पढ़ाएंगे।
नवागत खण्ड शिक्षाधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि अब प्रत्येक विद्यालय पर अभिभावक संपर्क रजिस्टर रखना होगा। सभी विषय समय सारिणी के अनुसार ही पढाए जाएंगे। सभी विद्यालयों के हर कक्षा के बच्चों को अनिवार्य रुप से गृह कार्य दिए जाएंगें।दूसरे दिन अध्यापकों द्वारा गृह कार्य की जांच की जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन प्रार्थना के बाद बच्चों को दस मिनट नैतिक शिक्षा , स्वास्थ शिक्षा , सामान्य ज्ञान की शिक्षा दी जाएगी।
एबीएसए ने बताया कि मध्याह्न भोजन की जांच के लिए छ: सदस्यीय मातृ समूह का गठन किया जाएगा तथा उनकी सलाह, सुझाव , शिकायत एवं टिप्पणी एक रजिस्टर पर अंकित होगा। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय पर फ्लैक्स बोर्ड बनवाकर फोटो, नाम, मोबाइल नंबर अंकित किया जाएगा।साथ ही विद्यालय के समय कोई भी अध्यापक अनावश्यक रुप से बीआरसी कार्यालय या जिला मुख्यालय कार्यालय नहीं जाएगा। एबीएस ए ने महीने की निर्धारित तिथि में अभिभावकों की बैठक के साथ बच्चों के मासिक टेस्ट लेने का निर्देश जारी किया है।