फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसानों को ऋण माफी देने की तैयारी में जुटे बैंकर्स

किसानों को ऋण माफी देने की तैयारी में जुटे बैंकर्स

Fri, 07 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
किसानों को ऋण माफी देने की तैयारी में जुटे बैंकर्स
पहसा। योगी सरकार के द्वारा किसानों की ऋण माफी योजना को हरी झंडी दिए जाने के बाद रतनपुरा विकास खंड स्थित बैंकों ने इस तरफ काम शुरू कर दिया है, ताकि किसानों को शासन की योजना का लाभ दिया जा सके। इसके तहत बैंको की शाखाओं में तेजी से किसानों के कर्ज का डाटा फीडिंग किया जा रहा है। साथ ही योजना मे पारदर्शीता के लिए आधारकार्ड सहित अन्य प्रपत्रों को एकत्र करने के लिए बैंककर्मी डोर- टू डोर किसानों से संपर्क कर रहे है।
विज्ञापन

सरकार के हरी झंडी दिए जाने के बाद इस समय किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ देने के लिए बैंकर्स जी जान से जुट गए हैं। लाभार्थी किसानों का आनलाइन डाटा फिडिंग करने में बैंक कर्मियों को कड़थी मशक्कत करनी पड़ रही। पूर्वांचल बैंक रतनपुरा के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि दो हेक्टेयर के लघु तथा एक हेक्टेयर तक के सीमांत किसानों को ऋण मोचन योजना का लाभ मिलने जा रहा है। बताया कि फसली ऋण योजना के तहत किसानों की तरफ से किए गए भुगतान को समायोजित करने के बाद एक लाख तक की धनराशि का मोचन किया जाना है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि यदि कोई किसान एक ही खेत के गाटा नंबर पर कई बैंको से कर्ज लिया है, तो वह इस योजना के लिए अपात्र होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान तत्काल अपना आधार कार्ड जमा कर खाता से लिंक करा लें। उन्होनें कहा कि 15 जुलाई तक आधार लिंक न कराने पर भी किसान इस योजना से वंचित हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed