{"_id":"595e82654f1c1b751e8b47b0","slug":"21499365989-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस में नौ बजे बुलाने का कर्मचारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफिस में नौ बजे बुलाने का कर्मचारियों ने किया विरोध
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरकारी दफ्तरों में सुबह नौ बजे उपस्थित होने के फरमान के विरोध में कर्मचारी आंदोलित हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय इकाई की ओर से गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन पर कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारी नेताओं नें कहा कि सरकार द्वारा शासनादेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक और मंडलायुक्त सुबह 9 बजे से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जन सुनवाई करेंगे। इस आदेश की आड़ लेकर अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को भी नौ बजे ही दफ्तरों में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि अफसरों का यह फरमान कर्मचारियों का उत्पीड़न है। उन्होनें मांग किया कि कार्यालय समय को लेकर अफसरों द्वारा उत्पन्न की गई भ्रमपूर्ण स्थिति को समाप्त किया जाय। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि प्रदेश की नई सरकार कर्मचारियों की विरोधी है। कर्मचारी के बकायों के भुगतान की अनदेखी करके अधिकारी यह साबित कर रहे हैं। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, धीरज कुमार राय , श्रवण कुमार सांडिल्य, राजेश कुमार , ब्रह्म स्वरूप मिश्र, अंजनी कुमार सिंह, विवेकानंद गुप्ता, शिव शंकर सिंह, गांधी पांडेय, हृदय शंकर सिंह , शैलेंद्र प्रताप सिंह, शादाब खान, रामजन्म गुप्ता आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद कर्मचारी नेताओं ने कार्यालय समयावधि को लेकर उत्पन्न भ्रमपूर्ण स्थिति को समाप्त करने के लिए मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन