फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो दिनों से दर्जन भर से अधिक गांवों में बिजली नहीं

दो दिनों से दर्जन भर से अधिक गांवों में बिजली नहीं

Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों से दर्जन भर से अधिक गांवों में बिजली नहीं
मझवारा / इंदारा। घोसी विकास खंड क्षेत्र का सेमरी जमालपुर का 33/11 विद्युत उपकेंद्र में लगा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। नया ट्रांसफार्मर मिलने में देरी होने के चलते बिजली संकट गहराने की संभावना प्रबल हो गई है। बिजली गुल रहने से सिंचाई के अभाव में जहां धान की नर्सरी सूख रही है। वहीं गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। परेशान ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

सेमरी जमालपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के मझवारा, पवनी, इंदारा, मलेरीकोट सहित दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में आठ एमवीए तथा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। तकनीकी खामी के चलते आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की सुबह जल गया। दूसरे दिन भी फुंके ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। अधिकारियों की मानें तो नया ट्रांसफार्मर में कई दिन लग सकता है। बिजली गुल रहने से जहां किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। वहीं गर्मी व उमस से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने के चलते समस्या आ रही है। विद्युत उपकेंद्र में मशीनों तथा विद्युत उपकरणों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर इतिश्री कर ली जाती है। अधिकारियों व कर्मचारियों की लूट खसोट के चलते विद्युत उपकेंद्र की स्थिति दिन ब दिन दयनीय होती जा ही है। इस बाबत विद्युत वितरण खंड तृतीय के उप खंड अधिकारी एसपी मिश्रा का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर आने में दो दिन का समय लग सकता है। नया ट्रांसफार्मर लगते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जला, कई दिनों से बिजली गुल
दुबारी (ब्यूरो)। स्थानीय गांव के काली चौरा के समीप लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। वहीं क्षेत्र के टमठा पुरवे में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिनों से जला पड़ा है। कई दिनों से बिजली गुल होने के चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के चलते मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी व उमस के चलते लोगों का बुरा हाल है। इस संबंध में टमठा निवासी रामविजय गोंड, बद्रीनाथ यादव , मुख्तार शर्मा, धर्मराज सहानी, राजेंद्र माली का कहना है कि फुंका ट्रांसफार्मर अविलंब नहीं बदला गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत मोलनापुर विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता अच्छे लाल का कहना है कि दो दिन में ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed