{"_id":"59456abd4f1c1b48298b463b","slug":"21497721533-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लड़की की पोस्ट भेजवा सकती है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर लड़की की पोस्ट भेजवा सकती है जेल
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। फेसबुक पर आए दिन दिखने वाले ऐसे पोस्ट जिसमें किसी लड़की की फोटो के साथ मैं कैसी लग रही हूं या फिर उसे बदनाम करने की साजिश का हिस्सा भी हो सकती है। ऐसे पोस्ट पर गलत टिप्पणी या लड़की की बिना मर्जी के उसे बदनाम करने की किसी सिरफिरे की साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसे फोटो वायरल कर लड़की की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले को जेल भी हो सकती है। अगर किसी ने इसकी शिकायत कर दी तो पोस्ट करने वाले और उस पर लाइक या गंदे पोस्ट करने वाले के विरुद्ध भी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो सकता है। इस पर खुद साइबर सेल भी नजर रख रहा है।
बता दें कि आए दिन फेसबुक पर इस प्रकार की पोस्ट देखने को मिलती है। जिसमें किसी लड़की की फोटो, उसके फर्जी आईडी से पोस्ट कर उस पर मुझे लाइक करें, मैं कैसे लग रही हूं, या मैं आप के साथ रहना चाहती हूं लिखकर पोस्ट किया हुआ दिखता है। ऐसे फोटो पर कुछ लोग अनावश्यक गंदे कमेंट कर उसे शेयर भी करते रहते हैं। इससे न सिर्फ उस लड़की की भावनाओं को ठेस पहुंचती है बल्कि कभी-कभी तो बिना उसकी मर्जी के इस प्रकार की फोटो वायरल करने से उसकी जान पर बन आती है। उसके घर, परिवार या फिर समाज में उसे लोग हेय दृष्टि से भी देखने लगते हैं। ऐसे मामलों में कुछ युवतियां तो परेशान होकर आत्मघाती कदम भी उठा लेती है। इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले में साइबर सेल का गठन किया गया है। जहां कहीं भी इस प्रकार की शिकायत हो वह अपनी रिपोर्ट साइबर सेल या संबंधित थाने में दर्ज करा सकता है। ऐसे मामले में पोस्ट करने वाले के विरुद्ध तो मुकदमा दर्ज होगा ही उसे शेयर कर उस पर गंदा कमेंट करने वाले या लाईक करने वाले के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। साईबर सेल इस पर पूरी तरह नजर भी रख रहा है।