{"_id":"5c9534a6bdec22068c42963f","slug":"201553282214-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी बातों को भुलकर अब नई इबारत लिखने का समय है: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी बातों को भुलकर अब नई इबारत लिखने का समय है: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परंपरा के तहत होली की शाम नगर के मुसलिम इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लेकर जिले की गंगा जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने किया। जबकि ोुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर मौजूद रहें। इसके अलावा लगभग हर दल के नेतागण मौजूद रहें। सभी ने जिले की तरक्की पर चर्चा की।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि समय बदल रहा है, अब समय आ गया है कि जिलेवासी पुरानी बातों को भुलकर जिले के साथ खुद की तरक्की के बारे में सोचे। बोले आज हम जिस 21 वी सदी में सांस ले रहें हैं, वहां पर पुरानी दकियानुशी बातों के लिए कोई स्थान नही है, नाही इन बातों का मोल है, ऐसे में प्रेम आपसी भाई चारा सद्भाव और सौहार्द के साथ रहते हुए मऊ की तरक्की में अपने बहुमूल्य समय का योगदान करें। इससे पुरा आवाम खुशहाल होगा। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज स्वच्छता पर जोर देने की जरूरत है, अगर मनुष्य स्वच्छ रहेगा, तभी उसका विकास संभव है। ऐसे में हम सभी को अपने आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। होली मिलन समारोह को भाकपा नेता अतुल अंजान के साथ भाजपा नेता भरत लाल राही, नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, पूर्व विधायक कामरेड इम्तेयाज अहमद, कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान, सपा नेता अल्ताफ अंसारी, डा. राम गोपाल गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, एडीएम डीपी पाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए संयोजक पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने सभी का स्वागत और आभार प्रगट किया। संचालन जय प्रकाश यादव ने किया। इस दौरान दोनों समुदाय के हजारो लोगों की उमड़ी थी।