{"_id":"5c85551dbdec2214593a8445","slug":"201552241949-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पोस्टर बैनर हटाने को दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पोस्टर बैनर हटाने को दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए रविवार की शाम को चुनाव आयोग के द्धारा आदर्श आचार संहिता की जैसे ही घोषणा की गई। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने अधिकारियों के संग कलेक्ट्रेट सभागार में आपात बैठक बुलाई। इस दौरान डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने अधिकारियों को चुनाव अचार संहिता की जिले में पालन कराने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहाकि चुनाव आयोग की तरफ से रविवार की शाम को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 चुनाव के साथ जनपद में भी चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका की टीमें बनाकर सभी पोस्टर, बैनर, वाल राइटिंग हटाने मिटाने का काम करें। डीएम ने कहा कि इस कार्य में किसी तरह के पक्षपात की शिकायत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव के परिप्रेक्ष्य में होने वाले सभी कार्यो में निष्पक्षता बरतने का आदेश अधिकारियों को दिया। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्घ सख्त से सख्त कार्यवाही करने का भी आदेश उन्होने दिया। अपर जिलाधिकारी डीपी पाल ने कहा कि आचार संहिता लगने पर टीम के सदस्य सरकारी भवनों से राजनैतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाएंगे, सरकारी वाहनों का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। शिकायत निगरानी तंत्र एवं कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। बोले यदि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिले तो तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसे देखे। डीएम ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला सामने आया तो उस क्षेत्र के संबंधित अधिकारी के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अपराधिक गतिविधि में संलिप्ट लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उप जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबादगोहना, सदर, उप जिलाधिकारी मधुबन आदि उपस्थित रहे।