फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 पदों के लिए 15 ने किया नामंकन, डायरेक्टर के नौ पदों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी

11 पदों के लिए 15 ने किया नामंकन, डायरेक्टर के नौ पदों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी

Wed, 02 Jan 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
11 पदों के लिए 15 ने किया नामंकन, डायरेक्टर के नौ पदों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी
मऊ। भीटी स्थित जिला सहकारी बैंक में बुधवार को डायरेक्टर पद के लिए नामंकन पत्रों का दाखिला कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इस दौरान 14 पदों के लिए कुल 15 नामंकन पत्र दाखिल किया गया। इसमें डायरेक्टर के नौ पदो पर एक - एक प्रत्याशी के पर्चा दाखिल करने से उनका निर्विरोध होना तय हो गया है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में बुधवार को डायरेक्टर पद के लिए नामंकन किया गया। इस दौरान जिले में मौजूद 14 पदों में से चुनाव सिर्फ 11 पदों के लिए किया जा रहा। चुनाव अधिकारी जिला प्रोबेेशन अधिकारी समरबहादुर ने बताया कि जिले के नौ ब्लाकों से एक -एक डायरेक्टर का चुनाव होना था। लेकिन दोहरीघाट और बड़राव ब्लाक पर समितियां न होने के कारण यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस तरह से शेष बचे 12 पदों में से एग्रीकल्चर डायरेक्टर का पद अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित था। लेकिन बीएससी एजी का अनुसूचित जाति का प्रत्याशी उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते चुनाव 11 पदों पर किया जा रहा।
विज्ञापन

इन 11 पदों पर नामंकन पत्र दाखिल करने के लिए निमित्त कुल 17 पर्चे बिके थे। लेकिन बुधवार को नामंकन के दिन 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी की मानें तो नौ पदों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने नामंकन पत्र दाखिल किया। जबकि विधिक प्रकोष्ठ के वृत्तक पद के लिए तीन लोगों ने तथा वेतनभोगी वृत्तक पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामंकन पत्र दाखिल किया। नामंकन के बाद जांच का कार्य गुरुवार को किया जाएगा। इसीक्रम में शु्क्रवार को पर्चा वापसी तथा नौ को चुनाव के लिए मतदान तथा 10 को मतगणना का शिड्युल बनाया गया है। मतगणना के बाद चुने गए डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सहित अन्य पदों के लिए चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed