फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्वत निर्धारित मु्द्दो को पूरा करना ही पाटऊऱ्ी का ध्येय: ओमप्रकाश राजभर

पूर्वत निर्धारित मु्द्दो को पूरा करना ही पाटऊऱ्ी का ध्येय: ओमप्रकाश राजभर

Thu, 06 Dec 2018 10:39 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्वत निर्धारित मु्द्दो को पूरा करना ही पाटऊऱ्ी का ध्येय: ओमप्रकाश राजभर
मऊ। नगर के बाल निकेतन तिराहा स्थित हिंदी भवन में गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम जिन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं, वह जारी रहेगी। वह पिछड़ों और दलितों के हित की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे, चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े। बैठक में शामिल पूर्वांचल के मंडल कमेटी, जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी तथा ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन मुद्दों पर लड़ाई शुरू की थी, उन्हें पूरा किए बिना चैन की सांस नहीं लेंगे। पिछड़े तथा अनुसूचित के आरक्षण कोटे में पिछड़ा, अति पिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा और दलित, अति दलित महादलित के रूप में जब तक विभाजन नहीं होगा, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। वंचित समाज को उनका हक दिलाकर मुख्यधारा में लाना ही पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिमांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड के रूप में प्रदेश का विभाजन करना भी पार्टी का मुख्य मुद्दा है, ताकि उपेक्षित तथा पिछड़े स्थानों का विकास हो सके। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगी। बैठक में महेंद्र राजभर, रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed