{"_id":"5beef7e4bdec2269717a32d8","slug":"201542387684-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीडा समारोह में छात्रों ने की आकर्षक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीडा समारोह में छात्रों ने की आकर्षक प्रस्तुति
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुरा के नेतृत्व में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह रामधारी स्मारक महाविद्यालय मीरपुर, पहसा खेल गांव क्रीड़ा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी न्याय पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिक पुर की छात्रा मंशा चौहान ने हाथों में मशाल लेकर परिसर परिधि का चक्कर लगाया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रतनपुरा अजीत कुमार धूसिया ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग होता है। प्रधान प्रतिनिधि मोलनापुर विशिष्ट अतिथि पवन कुमार सिंह ने कहा कि खेल से आत्मनियंत्रण एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। अध्यक्षता रामधारी स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक उदय नारायण सिंह तथा संचालन सच्चिदानंद यादव ने किया।
वहीं ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कोपागंज और बड़राव ब्लाक के अमिला में शुक्रवार को आयोजित किया गया। वहींके अनुसार शुक्रवार को बापूधाम इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में रंगारंग कार्यक्रम , पीटी व्यायाम , प्रदर्शन , एवं योग प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीईओ आरपी राम, रामजन्म यादव, प्रधानाचार्य उपेंद्र नाथ राय आदि मौजूद रहे। अमिला : बड़राव ब्लाक के अमिला में शांता नंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीएसए ओपी त्रिपाठी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 50 मीटर के प्राथमिक स्तर के बालक दौड़ में प्रथम सचिन और द्वितीय स्थान पर विकास तथा तृतीय स्थान पर विजय गुप्ता रहा।