फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सता पाने के लिए अलोकतांत्रिक प्रणाली अपना रही है भाजपा

सता पाने के लिए अलोकतांत्रिक प्रणाली अपना रही है भाजपा

Thu, 17 May 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सता पाने के लिए अलोकतांत्रिक प्रणाली अपना रही है भाजपा
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कर्नाटक राज्य में भाजपा का अलोकतांत्रिक तारीके से सत्ता पर काबिज होने और कांग्रेस व जनतादल(एस0) को बहुमत के बाद भी सरकार बनाने का अवसर न दिए जाने के विरोध में रतनपुरा के बिलौंझा में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने इसे तानाशाही करार देते हुए जमकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में अल्पमत होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का आमंत्रण देना और बहुमत वाले गठबंधन को दरकिनार करना राज्यपाल व केंद्र सरकार की तानाशाही है। जो अलोकतांत्रिक है गोवा, मणिपुर, मेघालय में बड़ी पार्टी कांग्रेस की थी जिसे नहीं बुलाया गया तत्कालीन राज्यपालों ने बहुमत गठबंधन को बताया। वहीं कर्नाटक में सिद्धांत कहां चला गया। इसी क्रम में सेवा दल के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा ने कहा कि भाजपा येनकेन प्रकारेण सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा का गला घोटा जा रहा है। इसका ज्वलंत उदाहरण कर्नाटक में सत्ता हासिल करना है। इसी तरह किसान कांग्रेस के अध्यक्ष प्यारेलाल भैया ने कहा कि भाजपा अपने चुनावी वादे भूल गई है। इससे देशवासियों में भाजपा के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा हैं। प्रदर्शन करने वालों में जयंत सिंह, हरि नारायण, रमेश पासवान, सुशील चौधरी, विशाल सिंह, रामकरण राम, कैलाश चौहान, संजय सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, सुजीत गोंड, हरि नारायण प्रजापति, हेमंत गोंड, रामाधार निराला अमर प्रजापति, नौशाद, पिंटू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed