फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनसमस्याओं पर किया विचार विमर्श

जनसमस्याओं पर किया विचार विमर्श

Mon, 25 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं पर किया विचार विमर्श
रानीपुर। किसान मजदूर सभा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को खुरहट बाजार में हुई। इसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मजदूर सभा के जिला महामंत्री मदनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा आवास और शौचालय के वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। छुट्टे पशुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उनकी गाढ़ी कमाई को छुट्टे पशु बर्बाद कर रहे हैं।अगर 20 दिनों में इन जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बैठक में इंद्रदेव शर्मा, डॉ. रामकृष्ण यादव, रामप्रसाद, रामदेव, निर्मला, अदालती, प्रमिला, आशा, रीमा,गीता, लालती, ज्ञांती, मीणा, रीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed