{"_id":"5a3959264f1c1bee6a8b4ce7","slug":"201513707814-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के तहत कोपागंज में की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के तहत कोपागंज में की गई कार्रवाई
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले की यातायात पुलिस ने चलाए जा रहें अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत मंगलवार की दोपहर कोपागंज पहुंची। यहां पर यतायात पुलिस ने सड़कों पर रखी गई गिट्टी और बालू के साथ बेतरतीब से खड़ी छोटी बड़ी गडियों को हटवाया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि यदि सड़क पर कोई अवरोध उनके तरफ से किया गया तो उनके विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को दोपहर अपराह्न एक बजे के करीब ट्रैफिक पुलिस ने थाने मोड़ से लेकर भरत मिलाप, कोपागंज चौक ओडीयाना, कसारा मोड़ ,भटकोल मोड़ सहित पूरे कस्बे में पटरियों पर सामान बेच रहे ठेले ,खोमचे वालो को वहाँ से हटाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया। पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे कस्बे में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान लोग अपने ठेले खोमचे लेकर भागते नजर आए। वही कसारा मोड़ के आस पास बेतरतीब खड़ी गाड़ियां जहाँ दुर्घटना को दावत दे रही थी, को पुलिस ने हटवाया। यातायात प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पूरे जिले में अतिक्रमण के विरूद्घ अभियान चलाया जा रहा है।