फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   200 youth of the district will attend the tablet, smartphone distribution ceremony

टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण समारोह में शामिल होंगे जिले के 200 युवा

Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
200 youth of the district will attend the tablet, smartphone distribution ceremony
मऊ। सरकार की तरफ से 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित स्मार्टफोन तथा टैबलेट वितरण समारोह में जिले के 200 युवा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को निशुल्क टैबलेट तथा स्मार्टफोन वितरित करेंगे। युवाओं के साथ पांच सदस्यीय स्टाफ भी जाएगा। लखनऊ जाने वाले युवाओं का डाटा सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। अधिकारी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से युवाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण के इंतजार की घड़ी खत्म होने में चंद दिन ही शेष रह गए हैं। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर योगी सरकार युवाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन और टैबलेट का उपहार देने जा रही है। सीएम योगी पहले चरण में लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अंतिम वर्ष के एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्ट फोन और टैबलेट देंगे।
विज्ञापन

समारोह में जिले के 200 युवा लखनऊ जाएंगे। युवाओं के साथ पांच सदस्यीय स्टाफ भी जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में तकनीकी संस्थानों तथा डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के युवाओं को स्मार्टफोन तथा टैबलेट मिलेगा। पोर्टल पर दर्ज डाटा का सत्यापन कार्य चल रहा है। जिलास्तरीय अधिकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एसके जैन ने बताया कि 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह में जिले के 200 युवा शामिल होंगे। युवाओं के साथ पांच सदस्यीय स्टाफ भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed