फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   200 year old Ramlila will be staged in Amila from 22nd

Mau News: अमिला में 200 साल पुरानी रामलीला का मंचन 22 से

Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
200 year old Ramlila will be staged in Amila from 22nd
अमिला। अमिला में लगभग 200 वर्ष से अधिक पुरानी श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति की ओर से आयोजित की जाने वाली रामलीला का मंचन 22 सितंबर से शुरू होगा। परंपरा को इस वर्ष भी पूरे उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समिति की बैठक मंगलवार देर शाम हुई। इसमें आगामी रामलीला मंचन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शुरुआत 22 सितंबर को नवरात्रि के प्रथम दिन मुकुट पूजन, नारद मोह से होगी। 23 सितंबर को रामजन्म, 24 को सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन होगा। 25 सितंबर को दशरथ-कैकेयी संवाद, राम वनगमन, 26 सितंबर को राम केवट संवाद, 27 को सूपर्णनखा नाक कटैया, 28 सितंबर को जटायु उद्धार बाली वध, 29 को लंका दहन, 30 सितंबर को अंगद-रावण संवाद का मंचन होगा। एक अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध, दो अक्तूबर को विजयादशमी मेला, तीन अक्तूबर को भरत मिलाप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 6 अक्तूबर को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में मुख्य रूप से अवधेश कुमार, आकाश उर्फ बंटी, श्याम साहू, सुभाष साहू, नारायण साहू, रामू, अभय, संदीप चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed