फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   20 boxes of palmolein stolen from standing truck's tarpaulin

खड़े ट्रक की तिरपाल काट 20 पेटी पामोलीन चोरी

Thu, 16 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
20 boxes of palmolein stolen from standing truck's tarpaulin
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र अंतर्गत कसबे के आजमगढ़ रोड स्थित शिव दाल उद्योग के सामने खड़े ट्रक की तिरपाल काटकर बुधवार की रात में चोरों 20 पेटी पामोलीन चुरा लिया। इसी रोड पर ट्रकों की तिरपाल काटकर चोरी करने की एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही इन चोरियों से बाजार के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।ट्रक चालक ने थाने में चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बिहार प्रांत के सीवान जिले के बड़रिया थाने के मीमपुर निवासी ट्रक चालक उमेश्वर सिंह मंगलवार को मेसर्स अरन्त्या इंपेक्स प्रा लि.22-23 चंपारण बिहार से एक ट्रक पामोलीन लाद कर उमेश कुमार दोहरीघाट बुधवार की रात पहुंचा।रात हो जाने के कारण ट्रक ड्राइवर दाल मिल के सामने ट्रक खड़ा कर स्टेयरिंग पर ही कुछ देर बैठा रहा।इसके बाद थकान ज्यादा होने पर वह सो गया। भोर में टहलने निकले राहगीरों ने चालक को बताया कि ट्रक के पीछे तिरपाल फटी हुई है।इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने पीछे जा कर देखा तो त्रिपाल फटी हुई थी और अंदर रखे पामोलीन रिफाइन की 20 पेटियां गायब थीं। ट्रक चालक ने दाल मिल के ऑफिस में जाकर चोरी की बात बताई।इसके बाद दाल मिल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो पता चला कि लगभग चार बजे एक सफेद रंग की कार आकर रुकी।उसमें से कुछ लोग नीचे उतरे,जिसमें से एक व्यक्ति ट्रक पर चढ़ गया।ट्रक पर चढ़े व्यक्ति ने तिरपाल काटकर एक एक कर रिफाइन की पेटी नीचे खड़े व्यक्ति को पकड़ा रहा था।वह व्यक्ति कार में बैठे व्यक्ति को थमा रहा था।इसके बाद चोर पामोलीन कार में रखकर फरार हो गए। इसके पूर्व इसी स्थान पर 10 और 11 जून की रात को ट्रकों के तिरपाल काटकर सामान चोरी करने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन दोनों ट्रक चालकों ने भी पुलिस को चोरी की तहरीर दी थी। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की तसवीरों की जानकारी व्यापारियों ने पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस उन दोनों चोरियों के बारे में कुछ सुराग नहीं लगा पाई थी कि बीती रात में चोरों ने उसी तर्ज पर फिर से तिरपाल काटकर ट्रक से 20 पेटी पामोलीन चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है। जल्दी ही चोरों को माल के साथ पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed