{"_id":"584d90214f1c1b3d7f2c37f4","slug":"2-dies-in-accident-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस- जीप की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस- जीप की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा पुलिस चौकी के समीप रविवार की सुबह लगभग दस बजे बस और जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें जीप चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जब कि दस से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ लोगों को मामूली चोट आई जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। घटना स्थल पर सुबह लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
रविवार की सुबह दस बजे मधुबन से मऊ की तरफ जा रही सवारियों से भरी एक जीप घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा पुलिस चौकी के समीप पहुंची थी कि सामने से आ रही एक सवारी बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान जीप के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाजार के समीप हुई इस घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को निकालने लगे। दुर्घटना में जीप चालक रामानन्द यादव ( नन्दू) पुत्र रामगुप्त निवासी चक्काबोझ एवं घायल सोनू साहनी पुत्र नरेश साहनी निवासी मेहदियाकुंड, सुभाष चन्द गुप्ता निवासी मधुबन, रामानन्द पुत्र श्यामदेव निवासी मझवारा, ओमप्रकाश सोनू पुत्र उमाशंकर निवासी कोइल थाना करमी चित्रकुट, सलीम अंसारी पुत्र हब्दुल वहीद निवासी फतहपुर तालरतोय, कुरैसा खातून पत्नी रईस निवासी फतहपुर तालरतोय, बरफुद्दीन पुत्र ईसा निवासी मझवारा सहित दस से अधिक लोग घायल हो गए। अन्य लोगों को मामूली रूप से चोट आई जिनका स्थानीय इलाज कराया गया जब कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीप चालक रामानन्द यादव एवं घायल सोनू साहनी की मौत हो गई। अन्य घायलों का भी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। घटना की खबर सुनकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। उनका रोते-रोते बुरा हाल था।