फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सहायक आयुक्त की टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 21940 किग्रा आयल जब्त

सहायक आयुक्त की टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 21940 किग्रा आयल जब्त

Sun, 17 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सहायक आयुक्त की टीम ने  प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 21940 किग्रा आयल जब्त
मऊ। आगामी होली पर्व के मद्देनजर शनिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ चंद्र किशोर के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने नगर के बुलाकीपुरा स्थित ताना आयल एंड फूड कंपनी की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां एक टैंकर में लगभग 219.40 क्विंटल रिफाइंड आयल को जब्त किया। जिसका मूल्य लगभग 13 लाख 82 हजार रुपया है। ये रिफाइंड आयल बिना लाइसेंस के होने से एवं रिलेबलिंग करने के कारण जब्त किया। उसका नमूना लखनऊ जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

खाद्य सचल दल नगर के के बुलाकीपुरा स्थित ताना आयल एंड फूड कंपनी की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। निर्माण इकाई में टैंकर में लगभग 21 हजार 940 किग्रा के लगभग 13 लाख 82 हजार 220 रुपया मूल्य का भंडारित किए गए रिफाइंड आयल को बिना लाइसेंस प्राप्त किए एवं रिलेबलिंग करने के कारण उसको जब्त किया। निर्माण इकाई से तेल का नमूना भी जांच के लिए संग्रहीत किया गया। इसी क्रम में शहादतपुरा के प्रतिष्ठान से घी का नमूना मिलावट के संदेह में जांच के लिए संग्रहीत करते हुए प्रतिष्ठान में बिक्री के लिए रखे 1-1 लीटर के 18 डिब्बों को जिसका मूल्य लगभग 5058 रुपया है, मिलावट किया गया पाया। सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के छापेमारी के बावजूद मिलावटी खाद्य सामग्रियों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सचल दल में अभिहित अधिकारी एस के त्रिपाठी, मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, पंकज कुमार यादव,जय हिंद राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed