फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गरीबो के मसीहा थे स्व. जुल्फेकार अहमद

गरीबो के मसीहा थे स्व. जुल्फेकार अहमद

Wed, 13 Mar 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
गरीबो के मसीहा थे स्व. जुल्फेकार अहमद
घोसी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेता जुल्फेकार अहमद की 18वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें गरीबों और मजलूमों को मसीहा बताया। मुख्यवक्ता भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि भाई जुल्फेकार हम सबके नेता थे। सही मायने में वह गरीबों, मजलूमों, किसानों के हिमायती रहे और उनके लिए संघर्ष किया। आज जुल्फेकार भाई जैसे लोगों की बहुत आवश्यकता है। उनके आदर्शों को मानना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि जुल्फेकार अहमद के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान रामसोच यादव, अर्चना उपाध्याय, रामकुमार भारती, रामनारायण सिंह, मदन लाल श्रीवास्तव, संपत मौर्य, उमेश चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे। अध्यक्षता अरविंद पांडेय तथा संचालन सुदर्शन कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed