फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों का परीक्षण करेगी संस्था

नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों का परीक्षण करेगी संस्था

Wed, 06 Mar 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों का परीक्षण करेगी संस्था
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के शिक्षण कौशल को विकसित करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रही संस्था अरविंदो सोसाइटी जिले के नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों का परीक्षण करेगी। संस्था की तरफ से 11 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से नगर पालिका के कम्युनिटी हाल में ‘इनोवेटिव पाठशाला प्रदर्शनी’ आयोजित की जाएगी। बेहतर प्रजेंटेशन देने वाले नवाचारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों के शिक्षण कौशल को विकसित करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। जिले में काफी संख्या में शिक्षक तकनीक का सहारा लेकर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सरकार के साथ मिलकर काम कर रही अरविंदो सोसाइटी ने अगस्त माह में प्रत्येक विकास खंड से चयनित विद्यालयों के समस्त शिक्षकों का इनोवेटिव पाठशाला आधारित प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। शून्य निवेश आधारित नवाचार और शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रयोग को विद्यालयों में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इनोवेटिव पाठशाला की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में प्रत्येक ब्लाक से सात-सात नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया है। इसके साथ ही अन्य विद्यालयों के इच्छुक नवाचारी शिक्षक भी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित शिक्षक अपने टीएलएम के साथ प्रतिभाग करेंगे। संस्था द्वारा इनोवटिव पाठशाला की प्रदर्शनी के माध्यम से विभाग द्वारा चिंहित नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों का परीक्षण कर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेेंद्र सिंह का कहना है कि 11 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से नगर के कम्युनिटी हाल में इनोवेटिव पाठशाला की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रत्येक ब्लाक से नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया है। अन्य नवाचारी शिक्षक भी अपना प्रेजेंटेशन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed