{"_id":"5c42141dbdec2273923c0fa2","slug":"191547834397-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ से झूंसी के बीच स्पेशल मेला ट्रेन दो फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ से झूंसी के बीच स्पेशल मेला ट्रेन दो फरवरी से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कुंभ मेले में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का फैसला लिया है। ट्रेन मऊ जंक्शन से हर छोटे बड़े स्टेशन होते हुए झूंसी तक जाएगी। गाड़ी सप्ताह में चार दिन यानी दिन में दो बार फेरे लगाएगी।
अभी कुंभ के लिए मऊ से ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ डीएमयू और चौरीचौरा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे है। ऐसे में दोनों ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ हो रही। रेलवे ने मौनी अमवास्या और दूसरे नहान को देखते हुए मऊ से झूंसी के बीच एक स्पेशल ट्रेन 05002 झूंसी-मऊ विशेष गाड़ी एक फरवरी से चलाई जाएगी। जो कि 2, 4 और 5 फरवरी को मऊ जंक्शन से 10.15 प्रस्थान करेगी और 5.10 बजे शाम झूंसी पहुंचेगी। वापस झूसी से मऊ के लिए 1, 2, 4 और 5 को रात 20.35 से चलकर दूसरे दिन सुबह 4.50 पर पहुंचेगी। इसके अलावा 06004 झूंसी-भटनी विशेष गाड़ी भी 1, 2, 4 और 5 को भटनी से 2.20 पर निकलेगी, जो कि मऊ होते हुए झूसी को पहुंचेगी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कुंभ में प्रमुख स्नान की तिथियों को देखते हुए मऊ से विशेष गाड़ी झूंसी तक चलाई जाएगी। जो कि सप्ताह में चार दिन चलेगी।