{"_id":"5b9d520d867a55012c350762","slug":"191537036813-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका के वार्ड छह परदहा के किन्नूपुर में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों से शौचालय निर्माण 2 अक्टूबर से पूर्व कराने की अपील की। साथ ही योजना के तहत राशि लेने के बाद भी शौचालय निर्माण न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, ईओ संजय कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री नरेश कुमार और वार्ड सभासद दिनेश कुमार सिंह के साथ किन्नूपुर पहुंचे। जहां चौपाल लगाकर स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार नगर को शौच मुक्त बनाने के उदेश्य से पात्र लाभार्थियों को तीन किस्तों में 20 हजार रुपये मुहैया कराई जा रही है। चौपाल में नपाध्यक्ष ने कहा कि जिन लाभार्थियों को योजना के तहत प्रथम किस्त मिलने के बाद शौचालय निर्माण नहीं कराया जा रहा है। तो ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में रामपुर चकिया, हकीकतपुरा, बेलवसिया में चौपाल लगाकर लोगों को घरों में शौचालय निर्माण कराने के लिये प्रेरित किया।