फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्यकर्मचारियों ने निकाला जुलूस

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्यकर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्यकर्मचारियों ने निकाला जुलूस
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध संगठनों के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अंत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राज्यकर्मचारियों ने जुलूस निकालकर पुरानी पेेंशन बहाल करो, मुख्यमंत्री होश में आओ, कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षो से प्रदेश के राज्यकर्मियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तरकर्मियों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, बोर्डो आदि के कर्मी अधिकारियों सहित पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आंदोलनरत हैं।राज्य तथा केंद्र सरकार को अनेकों प्रत्यावेदन तथा ज्ञापन संपूर्ण औचित्य व तथ्यों-तर्को सहित प्रेषित किए जा चुके हैं। पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर ही होना है। अप्रैल 2005 के उपरान्त कर्मचारी-शिक्षक जहां एक ओर इस दोषपूर्ण व्यवस्था के कारण आर्थिक, मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आकस्मिक, दैवीय घटना होने पर परिवार का भविष्य सुरक्षित नही रह गया हैं। इन स्थितियों में नई पेंशन पाने वालों तथा नयी पेंशन लागू होनें वाली दोनों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सीताराम कुशवाहा, पारितोष कुमार पांडेय, अखिलेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed