{"_id":"5adcd59b4f1c1b042e8b4dda","slug":"191524422043-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई दिवस पर लखनऊ में रैली करेंगी आंगनबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई दिवस पर लखनऊ में रैली करेंगी आंगनबाड़ी
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर लखनऊ में निकाले जाने वाली रैली की रुपरेखा तैयार की गयी। रैली में भाग लेने के लिए जिले से भारी संख्या में लखनऊ जाने का संकल्प लिया।
संघ की जिला अध्यक्ष शैल कुमारी सिंह ने कहा कि विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर एक मई को लखनऊ में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली जायेगी और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा।
जिला महामंत्री बीना राय ने कहा कि मजदूरों के महान नेता स्व. हेमवंती नंदन बहुगुणा का शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मजदूरों की कुर्बानी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया जायेगा। कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नही हो जातीं तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निशा ने कहा कि चाहे जो भी सरकार रही हो, महिलाओं के साथ अन्याय ही किया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बिगत 30 वर्षो से अपना मानदेय बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज किया और हम लोगों को जेल में बंद किया। महिलाओं के साथ इतना बड़ा अत्याचार अब तक देश में कहीं नहीं हुआ। उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ ने आदेश किया कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के साथ किये गए समझौते को लागू किया जाये किंतु सरकार उसे अभी तक लागू नहीं की। इस दौरान महिमा राय, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, रीता देवी, पूनम विश्वकर्मा, सगुफ्ता नसरीन, निकहत बानो, गिरिजा देवी, ऊषा मौर्य, मिथिलेश राय, सुमन देवी, सुनीता देवी आदि रहीं।