{"_id":"593ed70d1126f481588b45a5","slug":"191497290509-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों के गांवों का दौर करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों के गांवों का दौर करें अफसर
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ । राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत जिला पोषण समिति से अधिकारियों की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों वाले गोद लिये गांवों के दौरे करने का निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया। डीएम ने कहा कि जो अधिकारी अभी तक अपने गोद लिये गांव का भ्रमण नहीं कर पाये हैं, वे अतिशीघ्र भ्रमण कर गांवों के कुपोषित बच्चों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले लें। सभी अधिकारी अपने अपने गोद लिए गए गांवों की रिपोर्ट दें, जिससे ये पता चल सके कि कुपोषित बच्चों की स्थिति क्या है।
जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों के बाबत ताजा रिपोर्ट न रहने पर नाराजगी जताया। डीएम ने अफसरों को कहा कि जितनी जल्दी संभव हो सके वे संबंधित गांवों का दौरा करें। वर्तमान समय की वास्तविक स्थिति का आंकलन होने से ही बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए प्रभावी अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि आशुतोष मिश्र , मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।