{"_id":"593ed7031126f4156b8b456d","slug":"191497290499-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की होगी नई व्यवस्था, अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की होगी नई व्यवस्था, अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी (ब्यूरो)। व्यापार मंडल व घोसी संघर्ष समिति के लोगों ने सोमवार को कोतवाल एपी शुक्ला से मिलकर नगर के प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के साथ टैक्सी आदि की पार्किंग को लेकर चर्चा की। तय हुआ की सड़क की पटरी से छह फिट अंदर किनारे पीली लाइन खिंची जायेगी और उसी के अंदर गाड़ियां खड़ी होंगी।
नगर के मधुबन रोड, बस स्टेशन, पुराने डाकघर से लेकर मधुबन मोड़ के साथ नगर के मझवारा मोड़ पर गाड़ियों, ठेलों के बेतरतीब खड़े होने और इसको लेकर आये दिन लगने वाले जाम को लेकर पुलिस प्रशासन की पहल पर घोसी संघर्ष समिति व व्यापार मंडल के लोगों की बैठक कोतवाली में हुई। जिसमें तय हुआ कि नगर को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के दोनों ओर पीली पट्टी खींच दी जायेगी। इसके अंदर ही टैक्सी व ठेला आदि खड़े होंगे। जो इसका उलंघन करेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही होगी। तय हुआ की पीली पट्टी का कार्य सोमवार की देर रात्रि से किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविंद पांडेय, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, गोपाल साहनी, रविंद्र उपाध्याय, जेपी सिंह आदि रहे।