फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्कूल बस समेत 43 वाहनों का चालान

स्कूल बस समेत 43 वाहनों का चालान

Mon, 01 Apr 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस समेत 43 वाहनों का चालान
लोकसभा चुनाव को देखते हुए आरटीओ ने जगह-जगह चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को एआरटीओ कहकशा खातून के नेतृत्व में कटघरा शंकर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक स्कूली बस समेत 43 वाहनों को चालान किया गया। चेकिंग से बचने के लिए वाहन चालक आधे रास्ते यूटर्न लेते हुए गंतव्य को निकले।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एआरटीओ के नेतृत्व में कटघरा शंकर तिराहे पर चेकिंग अभियान चला। इस दौरान स्कूल वाहन, ऑटो, ट्रक, बस, दो पहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। चेकिंग में बिना दस्तावेज मिले एक स्कूल बस, एक ऑटो तथा 41 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान यातायात नियमों तथा हेलमेट के प्रति जागरूक करते हुए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने से संबंधित स्टीकर चिपकाया गया। साथ ही दुबारा हेलमेट या यातायात नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कटाघरा शंकर मोड़ पर चेकिंग अभियान से बचने की जुगत में जहां कई वाहन चालक यू टर्न लेते दिखे तो कई दूसरे रास्ते से निकले। वहीं आरटीओ के चेकिंग से बचने के लिए सवारी वाहन चालकों ने अपने वाहनों को जगह-जगह खड़ा दिया। इससे टैक्सी स्टैंड पर सवारियों की भीड़ तो दिखी लेकिन वाहनों की संख्या में बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed