{"_id":"5c8e9117bdec2213f32f70ad","slug":"181552847127-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना बालाजी सरकार का वार्षिक सवा हवन उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना बालाजी सरकार का वार्षिक सवा हवन उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के शीतला माता धाम परिसर में श्री बालाजी सरकार का वार्षिक सवामनि हवन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाला जी के गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। साथ ही संकट से मुक्ति पाने के लिए पेशी अलग से लगाई गई थी।
नगर के शीतला मंदिर पर रविवार को आयोजित सवामनी यज्ञ मेें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुंदर कांड परिवार द्वारा संगीतमय सुंदर कांड के पाठ से महोत्सव की शुरुआत श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के निर्देशन मे चंद्रशेखर अग्रवाल, कमलेश महाराज के सानिध्य मे सुंदरकांड पाठ परिवार द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। तत्पश्चात यज्ञ, सवामनि हवन उत्सव भजन कीर्तन गोरखपुर से पधारे कुमार कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनो की लड़ी प्रस्तुत किया गया, जो पूरे दिन अनवरत रूप से चलता रहा। इस बीच यज्ञ मे उपस्थित यजमानों ने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सवमणि हवन पूजन कर आहुति डाली।जिसमें मऊ जनपद के साथ-साथ आजमगढ़ व बलिया से भी भारी तादाद मे भक्त लोग पूरे परिवार के साथ अपनी भागीदारी निभाया।सायंकाल भंडारा तथा प्रसाद वितरण किया गया।सभी सेवकों ने अलग अलग जिम्मेदारी निभाया। इस मौके पर श्री बाला जी सेवा समिति मऊ के प्रमुख राजकुमार तिवारी ने कहा कि घाटा मेहदीपुर वाले बालाजी महाराज का स्वभाव अदभूत व निराला है। भूत पिशाचों से मुक्ति श्री बालाजी महराज के दरबार मे पहुंच जाने मात्र से हो जाता है। इस अवसर पर राम अवध सिंह, छागुर प्रसाद, बृजेश शर्मा, सतीश राय, बबलू राय, राम गोपाल गुप्त, आनंद गुप्त, श्याम सुंदर मद्धेशिया, वेद प्रकाश सिंह, संतोष कुमार, सर्वेश उपाध्याय, कैलाश जायसवाल, अरविंद सिंह, राजीव जायसवाल, दिलीप गुप्ता, मनीष कुमार, सत्यजीत राय, अभिषेक मद्धेशिया, विजय तुलस्यान, रवि बरनवाल आदि शामिल रहे।