फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

Mon, 11 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
होली के त्यौहार के मद्देनजर सोमवार को मऊ जंक्शन पर आरपीएफ तथा जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान चलती हुई ट्रेनों समेत प्लेटफार्म तथा यात्रियों के सामानों की जांच भी की गई।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने बताया कि त्यौहार के मौसम की शुरुआत हो गई है। ऐसे में स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। वहीं जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रोजाना चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने सरकुलेटिंग एरिया, बुकिंग काउंटर, वाहन स्टैंड, आरक्षण केंद्र, आरएमएस, विभिन्न खानपान स्टाल एवं प्लेटफार्मों के साथ ही यात्रियों के सामानों की तलाशी भी ली गई। इस दौरान आरपीएफ द्वारा कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, गोदाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में चेकिंग करते हुए यात्रियों को रेलवे हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। साथ किसी तरह का कोई संदिग्ध सामान दिखने पर आरपीएफ या जीआरपी को सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed