रानीपुर। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र रानीपुर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत चल रहे 65 शिक्षकों का प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण का अंतिम दिन होने के कारण उन्होंने 5 दिन में प्रशिक्षण में सीखे गए माध्यमों पर शिक्षकों के साथ संवाद किया। बीएसए ने कहा कि जब तक हम बच्चों के मानसिक स्तर तक अपने आप को स्थापित नहीं करेंगे तब तक बच्चों के अंदर किसी भी विषय का उनके अधिगम स्तर तक की समझ नहीं हो पाएगी। बीएसए के पूछने पर मिशन पहचान की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में उस से होने वाले लाभ को प्रशिक्षुओं ने अपने अपने शब्दों में बताया।ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के अंतिम चरण के प्रशिक्षण के लिए सभी प्रशिक्षुओं को सीख देते हुए बीएसए ने कहां कि कर्म को ही धर्म बना कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन से जुड़ जाने का आह्वान किया। क्योंकि बच्चों की पहचान से ही वे ही गुरुओं की पहचान हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, जनपदीय नोडल रूपेश पांडेय, जिला संदर्भ दाता चंद्रपीड मिश्र ,ब्लॉक संदर्भदाता संजू देवी, भूपेंद्र कुमार सिंह ,जमील अंसारी ,सुनीत कुमार यादव, अजय कुमार वर्मा ,विजय खन्ना उपस्थित थे।