{"_id":"5c3e0ddfbdec227368420e73","slug":"181547570655-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना रामरज कमला साहू का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना रामरज कमला साहू का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी कस्बा स्थित सदाफल रामरज कमला साहू इंटर कॉलेज का तीसरा वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य राम सुन्दर दास निषाद तथा बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में विद्यालय के प्रबंधक बनारसी यादव ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों को सफलता के लिए पहले लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, फिर उसे पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करना चाहिए। इस मौके पर राजेश यादव, मिलिंद आनंद यादव, मुन्ना यादव, जगदीश मौर्य, अबरार अहमद, रमेश प्रसाद, सप्पन कन्नौजिया, राजाराम सहित काफी संख्या में अभिभावकों ने उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।