फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुर्गा पूजा: बनने लगे पंडाल होनी लगीं तैयारियां

दुर्गा पूजा: बनने लगे पंडाल होनी लगीं तैयारियां

Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पूजा: बनने लगे पंडाल होनी लगीं तैयारियां
नवरात्र दुर्गापूजा और दशहरा त्योहारों को देखते हुए श्रद्धालुओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है। मूर्ति कलाकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिनरात एक किए हुए हैं। दुर्गापूजा पंडालों का निर्माण जोरशोर से शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल से आए कारीगर पंडालों को तेजी से बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने से पहले पंडालों का निर्माण पितृपक्ष में ही शुरू कर दिया जाता है। दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारी इनकी मानीटरिंग कर रहे हैं। 10 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए पंडाल निर्माण का कार्य पूरे जोरशोर से हो रहा है। इसी तरह, दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण भी युद्धस्तर पर कुशल कारीगर कर रहे हैं। इस साल बरसात न होने और तीखी धूप होने से प्रतिमा निर्माण में सुविधा हो रही है। पुलिस विभाग भी इस साल सुरक्षा के तहत कई नई व्यवस्थाएं करने जा रहा है। हर प्रतिमा स्थल के पास फायर ब्रिगेड को अग्निशमन यंत्र रखे होने की निगरानी करने का दायित्व दिया गया है। बिजली विभाग को जिम्मेदारी दी गई है कि पंडालों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के नीचे सुरक्षात्मक जाली लगाएगा। इससे कोई दुर्घटना न हो सके। सभी पंडालों पर बम निरोधक दस्ते के जवान चेक करेंगे कि कोई संदिग्ध वस्तु न रखी जा सके। दुर्गा पूजा समितियों को कहा गया है कि वे अस्थाई रूप से पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। पुलिस की ओर से गुप्त कैमरों से हर पंडालों के आसपास आने वालों की गतिविधियां कैद की जाएंगी। इसके अलावा, पुलिस ने शहर के कुछ संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है। उनकी अभी मानीटरिंग शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों की हर गतिविधियों पर अभी से पुलिस की पैनी नजर रख रही है। सुरक्षा के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी के साथ सिविल पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक नगर राजकुमार का कहना है कि ड्रोन कैमरे की मदद से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील सिटी सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों में कुल 68 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इनमें शहर कोतवाली 27 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सरायलंखी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 30 और दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में सबसे कम 11 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed