{"_id":"5ba7c367867a553da22cd192","slug":"181537721191-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबे कुचले पिछड़ों को सम्मान दिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबे कुचले पिछड़ों को सम्मान दिलाएंगे
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी नगर के मझवारा मोड़ घोसी स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को जनता क्रांति पार्टी की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने कहा कि हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के वंशजों ने यह संकल्प लेकर जनता क्रांति पार्टी बनाई कि जैसे सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने अपने देश के मान व स्वाभिमान के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी, ठीक उसी प्रकार जनता क्रांति पार्टी समाज के पिछड़े दबे लोगों के सम्मान की लड़ाई में आगे रहेगी। कहा कि आजादी के 72 वर्ष बीत जाने के बाद भी अनुसूचित जाति के कल्याण व पिछड़े वर्ग नाम पर जो पार्टी आई वह किसी भी जाति का आर्थिक, राजनीतिक विकास नहीं कर पायी, यह किसी से छिपी बात नहीं है। कहा कि इन बहुसंख्यक समाज के वोटों को लेकर सत्तासीन होकर तमाम वंचित वर्ग का भला नहीं कर पाती हैं और इसी का परिणाम है कि हम आज उपेक्षा के शिकार हैं। पार्टी ने संकल्प लिया है कि वंचित वर्ग को जनता क्रान्ति पार्टी से जोड़कर न्याय दिलाएंगे। किशुनदेव चौहान ने कहा कि 16 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन से जनपद में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। कहा कि कार्यकर्ता, पदाधिकारी गांव गांव जाकर वंचितों को जागरूक करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र चौहान ने तथा संचालन रमाशंकर चौहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार राजवंशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री जनक चौहान, किशुनदेव ,कालिदास, श्रीकांत, सुभाष, जेपी, अवधेश बिकाऊ, ओमप्रकाश, रामसमुझ, चंद्रकेश, यशपाल, संतकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन