फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पहले दिन ही 45 मिनट से विलंब से पहुंची मऊ-लखनऊ दिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

पहले दिन ही 45 मिनट से विलंब से पहुंची मऊ-लखनऊ दिसाप्ताहिक एक्सप्रेस

Fri, 17 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन ही 45 मिनट से विलंब से पहुंची मऊ-लखनऊ दिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
मऊ। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा 14 अगस्त को शुरु की गई मऊ-लखनऊ द्वी साप्ताहिक एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह पहली बार लखनऊ से चलकर मऊ स्टेशन पर 45 मिनट की देरी से पहुंची। बताते चले कि गुरुवार की रात ट्रेन लखनऊ स्टेशन से रात को 08.05 बजे चली मऊ-लखनऊ द्वी साप्ताहिक एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे पहुंचने के बजाए 09.15 बजे मऊ स्टेशन पहुंची। इस दौरान ट्रेन को प्लेट फार्म नंबर तीन पर रोका गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक पहले दिन ट्रेन के 8 शयनयान बोगी में 70 फीसदी सीटे खाली रही, जबकि एकमात्र एसी बी-1 कोच में 35 यात्रियों ने यात्रा की।
विज्ञापन

यात्री आशीष चौहान ने कहा कि वो पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है, उन्हें किसी आवश्यक काम से मऊ आना था, इसके लिए वो कृषक और उत्सर्ग एक्सप्रेस में रिर्जेवेशन न मिलने पर इस ट्रेन से आए। यह ट्रेन बेहतर हैं, लेकिन इसका रूट परिवर्तित करके इसे साप्ताहिक के बजाए डेली करने की जरूरत है। वहीं यात्री निर्मल सिंह, संतोष सिंह ने कहा कि वो फैजाबाद से इस ट्रेन में सवार हुए। बोले मऊ को ट्रेन मिली यह तो खुशी की बात है, लेकिन रूट और समय दोनों में बदलाव की जरूरत है। बोले रूट बदलने पर यह ट्रेन भविष्य में इंटरसिटी का रुप अख्तियार कर सकेंगी। दोनों यात्रियों ने ट्रेन को डेली करने की मांग किया। इसी क्रम में लखनऊ से मऊ आई महिला यात्री प्रतिमा सिंह ने कहा रूट परिवर्तित हो तो यह ट्रेन जिले के लिए लाइफ लाइन साबित होगी।
विज्ञापन


मऊ से बुधवार और शुक्रवार को चलेगी द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस
मऊ। लखनऊ से मऊ जंक्शन के लिए द्वि साप्ताहिक मऊ-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 15072 के रूप में सप्ताह में मंगलवार और गुरुवार को रात 8.5 बजे रवाना होगी। जबकि मऊ से यह ट्रेन 15071 द्वि साप्ताहिक मऊ-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर बुधवार और शुक्रवार को रात 7.45 मिनट पर लखनऊ के चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed