फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   26 स्कूली बसें मानक से दूर हैं

26 स्कूली बसें मानक से दूर हैं

Tue, 07 Aug 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
26 स्कूली बसें मानक से दूर हैं
मऊ। शिक्षा सत्र का चौथा माह चल रहा है, लेकिन स्कूली बच्चों की सुरक्षा के प्रति न तो जिला प्रशासन और न ही संबंधित विभागीय अधिकारी गंभीर हैं। निजी स्कूलों में वाहन सुविधा का लोभ दिखाकर बच्चों का नामांकन करने वाले अधिकांश स्कूल संचालक खटारा वाहनों में बच्चों को ले जाते हैं। इन वाहनों का न तो फिटनेस ठीक है और न ही इनकी परिवहन विभाग से स्कूली वाहन के तौर पर इसका रजिस्ट्रेशन ही कराया गया है। जबकि विभागीय अभिलेखों में मात्र 26 स्कूली बस अनफिट पाई गई हैं। बस संचालकों को नोटिस जारी की गई है। जबकि वास्तविकता कुछ और ही है।
विज्ञापन

जिले में 542 निजी स्कूल हैं। आए दिन हादसों के बाद भी जिले में ओवरलोड स्कूली वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसके प्रति स्कूल प्रशासन से लेकर, अभिभावक और प्रशासन भी गंभीर नहीं है। स्कूली बसों में फर्स्ट एड बाक्स, पीने के पानी आदि सुविधाएं भी होना जरूरी है, जिसका कत्तई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। वर्षों पूर्व रानीपुर ब्लाक के महासो में स्कूली बस ट्रेन से टकरा गई थी। तब रेल हादसे ने लोगों झकझोर दिया था। कहने को तो विभागीय अभिलेखों में 250 स्कूल बसें तथा 248 छोटे वाहन स्टाफ को लाने के नाम पर पंजीकृत हैं। स्टाफ के वाहनों पर ही स्कूली बच्चों को ढोने का काम किया जा रहा है। 20 वर्ष पुरानी कई बसें भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। स्कूल वाहन के लिए केवल बसें ही मान्य हैं, बावजूद इसके टेंपो, मैजिक वैन और तमाम छोटे बड़े स्कूल वैन के नाम पर बच्चों को ढो रही हैं। वह भी क्षमता से अधिक। यही नहीं इन स्कूली वाहनों में बच्चों को अतिरिक्त सीटें अथवा बेंच लगाकर ले जाया जाता है। यही नहीं बच्चे वाहन के गेट पर भी बैठकर स्कूल आते-जाते दिख जाते हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से अब तक मानक के अनुरूप न मिलने पर 40 स्कूल बसों का चालान काटा गया। मात्र अनफिट 26 बसों के संचालकों को नोटिस दी गई है। इस बाबत एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून का कहना है कि अनफिट 26 स्कूल बस संचालकों को नोटिस दी गई है। छोटे सवारी वाहन से स्कूली बच्चे को ले जाना गैर कानूनी है। ऐसे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed