फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जलनिगम एक्सईन को एसई ने सौंपा प्रभार

जलनिगम एक्सईन को एसई ने सौंपा प्रभार

Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जलनिगम एक्सईन को एसई ने सौंपा प्रभार
जलनिगम आजमगढ़ मंडल के एसई राजेंद्र सिंह ने एक सप्ताह बाद मंगलवार को मऊ जिले के नए एक्सईन एमए किदवई को विभागीय कार्यभार सौंपा। बता दें नए एक्सईन को विभाग का प्रभार 12 मई को संभालना था लेकिन स्थानांतरित एक्सईन एके शर्मा द्वारा प्रभार नहीं सौंपा जा रहा था। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से विभागीय वित्तीय कामकाज के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पेंशनरों का वेतन का भुगतान बाधित था।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी होने पर अमर उजाला द्वारा 21 मई को एक सप्ताह बाद भी एक्सईन को प्रभार नहीं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें पूर्व एक्सईन द्वारा कार्यभार दिए बिना ही अवकाश पर जाने के चलते विभाग में पड़ रहे प्रभाव को जिक्र किया गया था। वहीं नए एक्सईन द्वारा प्रभार को लेकर कई बार पूर्व एक्सईन से वार्ता भी की गई लेकिन उसके बाद भी कई दिन बीतने के बाद भी प्रभार नहीं सौंपा गया। वहीं सोमवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को आजमगढ़ मंडल के एसई ने नए एक्सईन को जिले का प्रभार सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed