{"_id":"5aa6b1984f1c1ba4238b4c90","slug":"181520873880-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोपागंज में जाम की समस्या बन गई है स्थाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोपागंज में जाम की समस्या बन गई है स्थाई
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज (मऊ)। कस्बा कोपागंज इन दिनों भयंकर जाम की समस्या से जूझ रहा है। पूरे कस्बे में जाम एक भयंकर समस्या होती जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। यह जाम नेशनल हाइवे मार्ग से लेकर ओड़ियाना सब्जी मंडी, थाने के दोनों तरफ कस्बा चौक तथा भरत मिलाप के सामने भयंकर जाम लग रहा है। थाने के दोनों तरफ वाहन चालकों द्वारा आड़े तिरछे टैंपो खड़ा कर समस्या को और जटिल बना दे रहे हैं। इस समस्या के निदान के लिए न तो नगर पंचायत द्वारा ही कोई सार्थक प्रयास किया जा रहा है और नहीं पुलिस प्रशासन द्वारा इस बावत उप जिलाधिकारी सदर तथा अधिशाषी अधिकारी नगरपंचायत कोपागंज जय प्रकाश सिंह यादव का कहना है कि जाम की समस्या गंभीर है। थाने के पास हाईवे पर कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया। जबकि दूसरे स्तर पर कस्बे में सब्जी विक्रेताओं द्वारा और ठेले खोमचे वालों द्वारा किया गया है। थाने के पास ही टेम्पो चालक रोड पर वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं। इस वजह से भी भयंकर जाम लग जाता है। क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल ने कहा कि जाम की समस्या है, इसके निराकरण के लिए आड़े तिरछे वाहन खड़े कर सवारियां भरने वालों का चालन करने के आदेश प्रभारी निरीक्षक कोपागंज को दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को ठेले खोमचे वालों को सड़क की पटरी पर नहीं लगाने की चेतावनी दे दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र यादव साधू कहते हैं कि कोपागंज में जाम की समस्या और जटिल है। यह समस्या प्रशासनिक उदासीनता के चलते है। समाजसेवी अनूप कुमार, राजेन्द्र, अनिल, शिवचन्द, राजेश, ज्ञान, गोविंद, धर्मेन्द्र ने जाम से निजात हेतु जिले के अधिकारियों को ध्यान देने की मांग की है ।
विज्ञापन