{"_id":"5a735a194f1c1b410b8b667d","slug":"181517509145-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीबाल प्रतियोगिता में गोरखपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीबाल प्रतियोगिता में गोरखपुर ने मारी बाजी
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला। बाजार स्थित खनिगह के जूनियर विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय कवलभान सिंह मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को फाइनल मैच के साथ किया गया। खेले गए फाइनल मैच में कड़े मुकाबले के बाद गोरखपुर की टीम विजयी हुई। खनिगह जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल प्रथम मैच हेंगाईपुर आजमगढ़ और गोरखपुर के बीच खेला गया। इस दौरान क्रमश: 12-15 ,10-15 अंक पाकर गोरखपुर विजयी रहा। द्वितीय सेमीफाइनल मुबारकपुर और रामरती अस्पताल बड़हलगंज के बीच खेला गया। इसमें क्रमश: 15-11, 15-9 अंक पाकर मुबारकपुर की टीम विजयी हुई। हालांकि मैच रोचकपूर्ण रहा। इसक्रम में फाइनल मैच गोरखपुर और मुबारकपुर के बीच दो सेट में खेला गया। इस दौरान प्रथम सेट में 15-5 अंक और द्वितीय सेट में 15-3 अंक पाकर गोरखपुर की टीम विजयी घोषित की गई। जबकि मुबारकपुर की टीम उपविजेता घोषित की गई। विजेता टीम को पांच हजार नगद और शील्ड तथा उपविजेता टीम को तीन हजार नगद और शील्ड दिया गया। मैंच में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप कुमार राय और डा. एचएन सिंह पटेल ने अपने हाथों पुरस्कार दिया। इस अवसर पर मुख्यरूप से अमिला ग्राम प्रधान सीताराम सिंह, अमेरिका सिंह, बृजेश सिंह, लालबहादुर त्रिपाठी, राजेश सिंह, मारकंडेय सिंह, जितेंद्र, राजू, चंद्रशेख सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन