फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों का सच हुआ उजागर

प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों का सच हुआ उजागर

Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों का सच हुआ उजागर
मऊ। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने जनपद के सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों में अध्यापकों की समय से उपस्थिति और मिड डे-मील का सच जानने का प्रयास किया। इस दौरान डीएम द्वारा जिले के सभी ब्लाकों के विद्यालयों का एक साथ कराए गए निरीक्षण में कई प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। साथ ही कई स्कूलों में मिड डे मील भी नहीं बनता पाया गया।
विज्ञापन

डीएम के आदेेश पर जिले के खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें अधिकांश स्कूूलों की स्थिति काफी दयनीय बताई गई है। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गालिबपुर, प्राथमिक विद्यालय गालिबपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तवक्कलपुर, प्राथमिक विद्यालय ठकुरी पट्टी नगदोपुर का निरीक्षण के दौरान विद्यालय खुला मिला, और यहां भोजन बन रहा था। विकास खंड रानीपुर में प्राथमिक विद्यालय पिरूआ में सहायक अध्यापक जगमोहन यादव और सुमन लता अनुपस्थित थे। इसीक्रम में विकास खंड बड़रांव में प्राथमिक विद्यालय करनपुर में सहायक अध्यापक अनील कुमार अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय खिजीरपुर में सहायक अध्यापक प्रतिमा प्रसूता अवकाश पर बताई गईं। जबकि प्राथमिक विद्यालय कुड़हनी प्रथम एवं द्वितीय पर भोजन नहीं बन रहा था। उधर विकास खंड कोपागंज के जूनियर हाई स़्कूल भदसा मानोपुर में सहायक अध्यापक शान्ति पांडेय और अरविंद कुमार अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय कोपागंज प्रथम पर सहायक अध्यापक विनोद कुमार अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय कोपागंज द्वितीय पर सहायक अध्यापक संध्या गौतम आकस्मिक अवकाश पर तो राजाराम अनुपस्थित थे। विकास खंड घोसी में प्राथमिक विद्यालय पट्टी मुहम्मद में सहायक अध्यापक संध्या देवी अनुपस्थित पाई गई। इसीक्रम में विकास खंड रतनपुरा में प्राथमिक विद्यालय हलधरपुर प्रथम पर प्रधानाध्यापक शिवपूजन यादव अनुपस्थित रहे। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश बीएसए को दिया है। साथ ही सभी अध्यापकों से स्पष्टकरण लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed