फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मेधावी छात्र करें आनलाइन आवेदन

मेधावी छात्र करें आनलाइन आवेदन

Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र करें आनलाइन आवेदन
मऊ (ब्यूरो)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2017 में विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी वर्ग के मेधावी छात्र/छात्राएं जो किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हों , उन्हें विशेष रूप से छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार यूपी बोर्ड के छात्र/छात्राओं को वैज्ञानिक वर्ग ग्रुप बी वाणिज्य वर्ग (ग्रुप-सी) तथा मानविकी वर्ग (ग्रुप-ए) को 3:2:1 के अनुपात से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पात्र छात्र/छात्रा मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन पत्र अवश्य भरें। पूर्व वर्ष 2015 एवं 2016 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएं अपनी छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए उक्त वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन पत्र भरें। यह जानकारी जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed