फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   179 teams will screen 20 percent of the population

179 टीमें 20 फीसदी आबादी की करेंगी स्क्रीनिंग

Tue, 08 Mar 2022 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
179 teams will screen 20 percent of the population
सीएमओ कार्यालय सभागार में टीबी खोज अभियान को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सीएमओ डा. ए? - फोटो : MAU
मऊ। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग बुधवार से सक्रिय टीबी खोज रोग अभियान चलाएगा। अभियान के तहत 179 टीमें 20 फसीदी आबादी की स्क्रीनिंग करेंगी। अभियान की सफलता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यहा जानकारी मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। बताया कि बुधवार से 22 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत कुल 179 टीमें लगाई गई है, जो जिले की कुल 20 फीसद आबादी को कवर करते हुए जांच करेगी। टीम घनी आबादी, मलिन बस्ती, ईट भट्ठे, दूर-दराज के क्षेत्रों, अनाथालय, बंदीगृह, अल्पसंख्यक समुदाय पर पूरा जोर देगी। बताया कि 37 सुपरवाइजर, जांच हेतु कुल 20 लैब टेक्निशियन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु जिला और ब्लाक स्तरीय अधिकारी लगाए गये है। वर्तमान में जिले में सरकारी क्षेत्र में 2755 एवं निजी स्वास्थ्य इकाई द्वारा 1108 कुल 63 क्षय रोगियों का इलाज चल रहा है। बताया कि टीबी मरीजों की नि:शुल्क जांच और इलाज की सुविधा जिला टीबी अस्पताल सहित प्रत्येक ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। इस दौरान डीटीओ डॉ. एसपी अग्रवाल, डा. बीके यादव, डॉ. वकील अली, डॉ. पद्मजैन, जयदेश यादव, नागेंद्र पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed