फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से

उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से

Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार को शुरू होगा। 5.83 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए2090 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं पहुुंच गई हैं। प्रधानाचार्य देर शाम तैयारी को अंतिम रुप देेने में लगे रहे। वहीं शिक्षक संगठन अपनी मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य बहिष्कार को सफल बनाने में रणनीति तय करते रहे। नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मजहर अली का कहना था कि 1.12 लाख कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 326 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मुस्लिम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य इश्तेयाक अहमद ने बताया कि 1.42 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 450 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि 1.63 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 611परीक्षकों को लगाया गया है। एएल नोमानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उस्मान अली ने बताया कि 1.66 लाख उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 703 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती का कहना है कि चार मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्धारित समय के अंदर मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed