फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय

आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय

Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय
बढुआगोदाम। फोरलेन के लिए अधिग्रहित किए गए जमीनों के मुआवजे में कटौती किए जाने के मामले में किसान संघर्ष समिति, प्रगतिशील व्यापार मंडल तथा भाकपा माले की एक बैठक बुधवार को स्थानीय बाजार स्थित धरना स्थल पर हुई। सर्वसम्मति से सात जनवरी को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए वामपंथी दलों के संयोजक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन जानबूझकर इस आंदोलन को और उग्र करना चाहता है। जिले भर का किसान इस भूमि अधिग्रहण से तंग और परेशान हो चुका है। किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जिला प्रशासन टालमटोल का रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

कहा कि जिले के वामपंथी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री से मिलेगा। लोकदल नेता देवप्रकाश राय ने कहा कि बढ़ुआ गोदाम के आंदोलन को और गंभीरता से आगे ले जाने की जरूरत है। साथ ही इस एकता को मजबूत बनाए रखना होगा। इस अवसर पर राकेश सिंह, राम सोच यादव, रामू मास्टर, बाबूराम पाल, बबलू तिवारी, मदन लाल श्रीवास्तव, अखिलानंद पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed