{"_id":"5bd4a782bdec22699f1265fd","slug":"171540663170-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं के आगे झुका विभाग, बहाल की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं के आगे झुका विभाग, बहाल की बिजली आपूर्ति
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। मोलनापुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े दुबारी ग्रामसभा के नौ पुरवों के सात दिन से कटी बिजली आपूर्ति को शनिवार को विभाग द्वारा बहाल कर दिया गया। बीते छह दिन से बिजली बाधित होने से अंधकार में रहने को मजबूर उपभोक्ता बिजली आने से खुश दिखे। वहीं, विभाग द्वारा 10 दिनों में बकाया राशि जमा न करने पर दुबारा सभी पुरवों की बिजली काटने की चेतावनी दी।
बताते चले कि मोलनापुर उपकेंद्र से जुड़े दुबारी ग्रामसभा के मनमन पुरा, भगत पुरा, पब्बर पुरा, हरिलाल पुरा, बईरकंटा पुरा, धूस पुरा, खैरा पुरा सहित नौ पुरवे के उपभोक्ताओं द्वारा लाखों रुपये का बिजली बकाया होने के चलते 20 अक्तूबर को विभाग ने बिजली आपूर्ति काट दी। उधर, बीते छह दिनों से बिजली गुल होने से करीब तीन हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को कहीं ओर जाकर मोबाइल चार्ज कराने पड़ रहे हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी व्यवस्था सुचारू नहीं होने से ग्रामीणों में रविवार तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। इस संबंध में अमर उजाला द्वारा शुक्रवार को बकाए बिल के लिए नौ पुरवों की काटी बिजली शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने और उपभोक्ताओं की चेतावनी को देखते हुए शनिवार की दोपहर विभाग ने सभी पुरवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इस बाबत मोलनापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता अच्छेलाल का कहना है कि सभी पुरवों के उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा कराने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में बिल भुगतान न करने पर पुन: बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।