{"_id":"5bc778f7bdec2269602c46aa","slug":"171539799287-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय अधिवेशन को सफल बनाने पर मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय अधिवेशन को सफल बनाने पर मंत्रणा
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूमा) शिक्षक संघ जनपद-मऊ के जिला कार्यकारिणी की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र जूनियर हाईस्कूल घोसी के प्रांगण में हुई। इसमें आगामी तीन, चार दिसंबर को होने वाले जनपदीय अधिवेशन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक में फतहपुर मंडाव में 21 अक्तूबर को जूनियर हाई स्कूल मधुबन में निर्वाचन, दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल सूरजपुर में 31 अक्तूबर, बड़रांव ब्लाक में एक नवंबर को जूनियर हाईस्कूल खानिगह, रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गाढ़ा जूनियर हाईस्कूल में दो नवंबर को, जूनियर हाईस्कूल कन्या विद्यालय कोपागंज में तीन नवंबर को निर्वाचन सुनिश्चित किया गया है। इसके पूर्व शतप्रतिशत सदस्यता ब्लॉक स्तर पर करते हुए कोटा मनी एवं डेलीगेट सूची तीन नवंबर जमा करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि संगठन का निर्माण शिक्षक समस्याओं के निदान के लिए किया गया है। यदि शिक्षक समस्याओं से जूझेगा तो निश्चय ही शैक्षिक गुणवत्ता प्रभावित होगी।इस अवसर पर रिजवान अहमद, शकील अहमद, प्रसेनजित गौतम, सुरेश राम, तपेश्वर राम, जयप्रकाश, रामानंद यादव, राकेश यादव, सुमन, कमला प्रसादआदि शामिलरहेे।