फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रबंधकों के संग बैठक कर दिया सुरक्षा बहाली का निर्देश

प्रबंधकों के संग बैठक कर दिया सुरक्षा बहाली का निर्देश

Thu, 02 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधकों के संग बैठक कर दिया सुरक्षा बहाली का निर्देश
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ पर लगे एटीएम में हुई चोरी की घटना को जिला पुलिस ने गंभीरता से लिया। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन बैंकों में चेकिंग करने के साथ सुरक्षा सुविधाओं पर भी ध्यान देने लगी है। इस दौरान बुधवार को सीओ नगर राजकुमार ने जिला मुख्यालय पर मौजूद बैंकों के प्रबंधकों के संग कोतवाली में बैठक आयोजित की। इसमें सीओ ने सभी बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई करने के लिए टिप्स दिए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में बुधवार की शाम को आयोजित बैठक में जिला मुख्यालय पर मौजूद करीब करीब सभी बैंकों के प्रबंधकों ने भाग लिया। इस दौरान सीओ नगर राजकुमार ने शाखा और मुख्य शाखा प्रबंधकों को उनके बैंकों में व्याप्त कमियों के बारे में अवगत कराया। सीओ ने कहा कि बैंक में सिर्फ एक प्रवेश द्वार होना चाहिए। कई बैंकों में दो रास्ते है। इसके अलावा कम से कम 11 लीवर के ताले को लगाया जाए। साथ ही स्ट्रांग रुम में एलर्म फायर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ सीसी टीवी कैमरा अवश्य लगाए। जिनके पास यह सविधा न हो तुरंग लगवा ले। साथ ही बाहर भी दो सीसी टीवी कैमरे लगाए जाए, बैंक के खुलने और बंद होने का समय तय हो, शाखा के अंदर अत्यंत महत्वपूर्ण फोन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed