फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लंबी दूरी के टिकट के लिए दलालों का सहारा

लंबी दूरी के टिकट के लिए दलालों का सहारा

Wed, 23 May 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
लंबी दूरी के टिकट के लिए दलालों का सहारा
रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर जुटी भीड़। - फोटो : mau
रेल कर्मचारियों और दलालों की मिली भगत से रेलवे स्टेशन पर तत्काल और कंफर्म टिकट का खेल खेला जा रहा है। यात्रियों से इसके एवज में लंबी रकम वसूली जा रही। गर्मी की छु़ट्टियों में बाहर जाने के लिए लोग लंबी लाइनों में लगे हैं लेकिन उन्हें कंफर्म टिकट नसीब नहीं हो रहा। जबकि दलाल से संपर्क करने पर अधिक धनराशि मुहैया कराने पर यह काम आसानी से हो जा रहा।
विज्ञापन

स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर सुबह से लंबी लाइन लग रही है। लेकिन अधिकांश को निराशा ही हाथ लग रही है। गर्मी की छुट्टियों को लेकर भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा चलाई जा रही सप्ताहिक ट्रेनें भी नकाफी साबित हो रही है। हालात यह है कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद , सूरत, देहरादून सहित दूरदराज वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए यात्री तत्काल टिकट मिलने के भरोसे में स्टेशन पर रात गुजार रहे है। जहां सुबह लाइन लगाकर जब खिड़की के पास पहुंच रहे तो कंफर्म टिकट न मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। दलालों की वजह से जब तक अन्य लोगों का नंबर आता है तब तक वेटिंग आ जाती है। सीनियर सिटिजन, महिलाएं और छात्र दलालों को मनमाफिक कीमत देने को भी तैयार हैं। मऊ के मधुबन तहसील के विनय ने बताया कि गर्मी में छुट्टी पर दिल्ली जाने के लिए वो बुधवार को लिच्छवी में तत्काल टिकट कराने के लिए रात से लाइन में लगा था। बावजूद इसके टिकट नहीं मिला। यही काम दलाल ने अधिक पैसा लेकर कर दिया। इंदारा के पवन ने बताया कि मुबंई जाने के लिए दादर एक्सप्रेस में टिकट के लिए वह सुबह 4 बजे से लाइन में लगे थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। वहीं हीरालाल यादव और रामसोच भी दिल्ली जाने के लिए लिच्छवी में कंफर्म टिकट के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जयशंकर कुमार का कहना है कि तत्काल टिकट को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। साथ ही आरक्षण काउंटर पर दलाल सक्रिय न हो उसके लिए आरपीएफ को कार्रवाई का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
रिजर्वेशन कोच बने जनरल
मऊ। लिच्छवी, बापूधाम , साबरमती और सरयू यमुना एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग और लोगों को जाने की मजबूरी के चलते ट्रेनों में बड़ी भीड़ हो रही है। हालात यह हैं कि टिकट कन्फर्म होने के बाद भी आपको सीट मिल जाए इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। दरअसल, वेटिंग के कारण रिजर्वेशन कोच में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में आरक्षित सीट पर वेटिंग वाले यात्री भी सफर कर रहे हैं। सीट न मिलने की कई यात्रियों ने इसकी शिकायत भी की है। मऊ से दिल्ली जाने वाली सप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है। इसके अलावा आजमगढ़ से जाने वाली कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 200 से 250 की बीच वेटिंग चल रही है।

वर्जन आना बाकी है

ट्रेनों की स्थिति
लिच्छवी एक्सप्रेस अप : टिकट नहीं
लिच्छवी एक्सप्रेस डाउन: 201 वेटिंग
दादर एक्सप्रेस : 341 वेटिंग
साबरमति एक्सप्रेस अप : 190 वेटिंग
साबरमति एक्सप्रेस डाउन: 200 वेटिंग
आनंद विहार एक्सप्रेस : 180 वेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed