{"_id":"5ade1db84f1c1be2798b5ccb","slug":"171524506040-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल मे कब्जा करने की नीयत से घुसे दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल मे कब्जा करने की नीयत से घुसे दबंग
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज । थाना क्षेत्र के कोपा कोहना गांव में सोमवार को दबंगों ने एक स्कूूल का गेट का ताला तोड़कर जबरदस्ती घुसकर कब्जा करने का प्रयास किया। स्कूल में घुसे दबंगों की जानकारी स्कूल प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना स्कूल संचालक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और दूसरे दबंगों को स्कूल परिसर से बाहर खदेड़ दिया।
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा कोहना निवासी गुफरान द्वारा नेसार मॉडल स्कूल संचालित किया जाता है। सोमवार को रोजाना की भांति दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने स्कूल को बंद करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान स्कूल प्रबंधक गुफरान का भाई इमरान अपने कुछ अन्य दबंग व्यक्तियों के साथ स्कूल में पहुंचा और गेट तोड़कर स्कूल में घुसकर उस पर अपना हक बताने के साथ मौजूद शिक्षकों से अभद्रता करने लगा। स्कूल में जबरदस्ती घुसे दबंगों की सूचना स्कूल प्रधानाचार्य विजेंद्र ने कोपागंज पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इमरान को हिरासत में लेकर दूसरे दबंगों को स्कूल परिसर से बाहर निकालने की कार्रवाई की। वहीं इस घटना के बावत सीओ घोसी अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, इस संबंध में सीओ ने कोपागंज थानाध्यक्ष से जानकारी लेकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देंगे।